सोने में मामूली तेजी, चांदी स्थिर
विदेशों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर ग्राहकी सुस्त पड़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी आई, जबकि चांदी में टिकाव रहा. स्थानीय बाजार में सोना 100 रुपये बढ़कर 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. चांदी 53,300 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही.