पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने एक असाधारण एजेंडे के तहत शुक्रवार रात बैठक की।
समाचार पत्र डॉन के मुताबिक शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने ऐसे समय में बैठक की है, जब ऐसी खबरें आई हैं कि पाकिस्तान और अमेरिका अपने सम्बंधों में सुधार के बाद आतंकवाद निरोधी सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
सैन्य कमांडरों की यह बैठक शुक्रवार देर शाम शुरू हुई और देर रात तक चली।
इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस ने बैठक से पहले कहा, "मासिक बैठक में नियमित पेशेवर मामलों पर चर्चा होगी।"
डॉन ने हालांकि कहा है कि शुक्रवार की बैठक से पहले के घटनाक्रम बताते हैं कि एजेंडा कुछ असाधारण ही था।