चीन की वेन जिया यू शनिवार को मिस वर्ल्ड 2012 चुनी गईं. पिछले वर्ष की मिस वर्ल्ड वेनेजुएला की इवियन सरकोस ने वेन को ताज पहनाया.
वेल्स की सोफी मोल्ड्स को प्रथम उप विजेता एवं आस्ट्रेलिया की जेसिका केहवाटी को द्वितीय उप विजेता चुना गया।
चण्डीगढ़ की 20 वर्षीय वान्या ने इस प्रतियोगिता के शीर्ष सात में स्थान बना लिया था लेकिन चीनी प्रतियोगी से वह हार गईं। उन्हें मिस सोशल मीडिया एवं मिस ब्यूटी विद ए परपज चुना गया।