हालात का जायजा लेने असम जाएगा केंद्रीय दल
हिंसा की चपेट में आए असम के हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद्र का एक प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचेगा.
वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम पीड़ितों के राहत और पुनर्वास कार्यो का अवलोकन करेगी. इस बीच, पूर्वोत्तर के लोगों का कर्नाटक से पलायन थम गया है, जबकि तमिलनाडु से जाने वालों की संख्या भी काफी हद तक घट गई है.
सात सदस्यीय संयुक्त सचिवों की अंतर-मंत्रालयी टीम असम दौरे में कोकराझाड़, धूबरी, चिरांग व बक्सा जिलों में भी पहुंचेगी.